डार्क सर्कल को कम करने में मदद करेगा ये देशी नुस्खा, आजमाकर देखें
डार्क सर्कल को कम करने में मदद करेगा
चेहरा चाहे कितना भी खूबसूरत हो लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे सारी खूबसूरती खराब कर देते हैं। कहा जाता है कि कम नींद के कारण, सही से नींद न लेने के कारण, खान-पान में कोताही बरतने और ऐसे तमाम कारण हैं जिसके कारण आंखों के आस पास का एरिया काला पड़ जाता है। इसकी वजह से चेहरे का नूर छिन जाता है।
हालांकि, अगर काले घेरे कम होते हैं, तो हम मेकअप की मदद से कुछ समय के लिए छुपा तो लेते हैं, लेकिन चेहरा धोने के बाद फिर वही मंजर। ऐसे में इस समस्या का स्थायी इलाज ढूंढना लाजमी हो जाता है। हालांकि, आजकल डार्क सर्कल को कम करने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा हो जाते हैं।
इसे कम करने के लिए बेहतर होगा कि डार्क सर्कल होने की सही वजह ढूंढें और फिर घरेलु नुस्खे अपनाएं।
फैटी टिशू, कोलेजन की कमी, इलास्टिसिटी कम होने की वजह से डार्क सर्कल होने लगते हैं।
सूजन, एलर्जी, हाइपरपिगमेंटेशन के कारण आंखों के नीचे कालापन आ जाता है।
स्मोकिंग, नींद की कमी और स्ट्रेस जैसी समस्या होने पर आंखों के नीचे का एरिया नीला या बैंगनी रंग का हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- चावल के आटे की मदद से चेहरे पर पा सकती हैं कोरियन ग्लो, जानें कैसे
नुस्खा-1
आप दही के साथ हल्दी मिलाकर लगा सकती हैं। दही से आंखों को ठंडक मिलती है, तो हल्दी आंखों के नीचे का कालापन दूर करने का काम करता है। तो आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का आसान तरीका-
विधि
एक बाउल में एक चम्मच दही और समान मात्रा में हल्दी पाउडर लें।
इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। (डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए करें ये काम)
अच्छी तरह मिक्स करें और इस मिश्रण को आंखों के नीचे अप्लाई करें।
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आंखों को धो लें।
नुस्खा-2
दही में लैक्टिक एसिड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। रोज आंखों के नीचे दही लगाने से आपको बहुत लाभ मिल सकती है। आप सिर्फ दही का इस्तेमालकर सकते हैं, तो देर किस बात की आइए जानते हैं-
विधि
ठंडे दही में रूई को भिगो लें।
अब इसे आंखों के आसपास लगाएं।
दही को कुछ देर आंखों पर लगा रहने दें।
अब ठंडे पानी से आंखों को धो लें।
हफ्ते में तीन बार ठंडे दही के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होने लगेंगे।
नुस्खा- 3
डार्क सर्कल को कम करने के लिए दही और एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा जाता है कि एलोवेरा जेल आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और दही से कालापन दूर होता है।
इसे जरूर पढ़ें-डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम, करें ये काम
विधि
एक चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा डालकर मिक्स कर लेना है।
इसे काले घेरों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर सादे पानी से धो लें। बस आपका काम हो गया है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।