Heart की बीमारी के शुरुआत होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण

Update: 2024-07-21 13:11 GMT
Health Care: हार्ट की बीमारियों के संकेत और लक्षणों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये संकेत समय पर पहचान लेने से गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। बढ़ते समय के साथ हार्ट के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सबसे दुख की बात तो यह है कि इसके शिकार बहुत कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं, यहां तक बच्चे भी।हार्ट प्रॉब्लम एक गंभीर स्थिति है, जो आपकी दैनिक कार्यों के साथ आपके जीवन को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय रहते इससे बचना जरूरी है। हार्ट प्रॉब्लम कई प्रकार की हो सकती है और सभी में इनकी स्टेजेस भी अलग होती हैं, जैसे कि ब्लॉकेज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट की आर्टिज में
problem
आदि।
अधिकतम हृदय रोग के शुरुआती लक्षण लोगों में नजर आने लगते हैं। बस लोग इसे आम समझकर अनदेखा कर देते हैं। जो कि सबसे बडी गलती है। हार्ट की बीमारियों के संकेत और लक्षणों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये संकेत समय पर पहचान लेने से आप गंभीर परिणामों से बच सकते है।
सीने में दर्द
यह हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है। यदि आपको सीने में दबाव, जलन, टाइट लगना या दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह दर्द आपको बाएं हाथ, जबड़े, गर्दन पीठ या पेट में भी महसूस हो सकता है।
थकान और कमजोरी
यदि आप बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट की समस्या का संकेत हो सकता है। यह विशेष रूप से महिलाओं में आम है।
सांस लेने में कठिनाई
यदि आपको थोड़ी भी शारीरिक गतिविधि के बाद या बिना किसी कारण के सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो यह Heart Failure या अन्य हृदय समस्याओं का संकेत हो सकता है।
अनियमित दिल की धड़कन
यदि आपकी दिल की धड़कन अनियमित है, जैसे कि बहुत तेज या बहुत धीमी हो रही है, तो यह हार्ट की समस्या का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। यह चिंता का विषय है और तुरंत डॉक्टर से मिलें।
सूजन
पैरों में सूजन भी हार्ट प्रॉब्लम का संकेत है। यदि आपको पैरों के अलावा पेट या गर्दन की नसों में सूजन है, तो यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->