कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर हैं ये फ्रेश फ्रूट्स
लहसुन का सेवन सिर्फ खाने का जायका बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है.
न्यूज़ क्रेडिट: news18
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लहसुन का सेवन सिर्फ खाने का जायका बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है. लहसुन में भरपूर मात्रा में सल्फर, एंटी-बैक्टिरीयल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्टिडेंट्स होते हैं, जो हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लहसुन में एलीसीन नामक कंपाउंड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. लहसुन के अलावा किचन में कई ऐसे सुपर फूड्स हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद कर सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मशरूम और प्याज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन चीजों और घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है.