इन 5 चीजों का सेवन डायबिटीज पेशेंट को नहीं करना चाहिए... जानिए क्या क्या ?

डायबिटीज पेशेंट को अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अगर वो खाने पीने में लापरवाही बरतेगें

Update: 2021-09-07 15:26 GMT
इन 5 चीजों का सेवन डायबिटीज पेशेंट को नहीं करना चाहिए... जानिए क्या क्या ?
  • whatsapp icon

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   डायबिटीज पेशेंट को अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अगर वो खाने पीने में लापरवाही बरतेगें तो उसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ेगा। आमतौर पर मधुमेह के रोगी को उन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो मीठी हों। लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसमें हल्की मिठास होती है और उसे खा लेते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन डायबिटीज पेशेंट को नहीं करना चाहिए। जानें ये चीजें क्या हैं...

आलू ना खाएं
डायबिटीज पेशेंट को आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। शुगर के मरीजों के शरीर में कार्ब्स शुगर के रूप में ब्लड में मिल जाता है और सर्कुलेट करते रहता है। जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। साधारण तौर पर शुगर पेशेंट को एक दिन में करीब 20 से 50 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट ही खाना चाहिए।
किशमिश ना खाएं
ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो शुगर के मरीजों को किशमिश का सेवन करने से बचना चाहिए। एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम तक हो जाती है। जो कि शुगर पेशेंट के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
ना खाएं चीकू
डायबिटीज के मरीजों को चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए। ये स्वाद में मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर को बढ़ा सकता है। इसी कारण डायबिटीज के पेशेंट को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
सफेद ब्रेड का इस्तेमाल ना करें
डायबिटीज के पेशेंट को सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें स्टार्च ज्यादा होता है जो कि शुगर पेशेंट की दिक्कतों को बढ़ा सकता है।
ना पिएं फुल क्रीम वाला दूध
सेहत के लिए दूध अच्छा होता है। लेकिन जब बात शुगर पेशेंट की हो तो उन्हें फुल क्रीम दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। फुल क्रीम दूध में फैट अधिक मात्रा में होता है जिससे कि इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट फुल क्रीम दूध पीने की बजाय टोंड मिल्क दूध ही पिएं।


Tags:    

Similar News