डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारत के ये 5 हिल स्टेशन हैं परफेक्ट

हिल स्टेशन हैं परफेक्ट

Update: 2023-09-19 08:11 GMT
डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में शादी करने का सोच रही हैं तो हम आपको पहाड़ों के खूबसूरत लोकेशन के बारें में बताएंगे। यहां आपको सारी सुविधाएं भी मिल जाएंगी और हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा भी आपके शादी की तस्वीरों में आएगा।
ऋषिकेश
अगर आप दिल्ली भी रहते हैं तो आपको ऋषिकेश जाने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगेगा। ऋषिकेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां से आपको पहाड़ों का व्यू में देखने को मिलेगा। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह लोकेशन पर्फेक्ट हैं।
मनाली
आप दिल्ली से मनाली भी जा सकती हैं। मनाली काफी करीब भी है यहां पर आपको सारी सुविधाएं भी मिल जाएगी। मनाली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट लोकेशन साबित हो सकता है। मनाली में कई सारी प्रोपटी है जहां आप शादी प्लान कर सकती हैं।
नैनीताल
नैनीताल काफी खूबसूरत जगह है। ऐसे में आप चाहे तो नैनीताल भी आप आसानी से जा सकती हैं। हिल स्टेशन पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नैनीताल से बेस्ट ऑप्शन आपके लिए कोई नहीं हो सकता। यहां कई सारे होटल है जहां आपको वह शादी से जुड़ी पूरी तैयारी पहले से करके देगें। आपको केवल वहां शादी करनी होगी।
रानीखेत
हिमाचल की वादियों में बसा रानीखेत अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप सादगी से लेकिन एक शानदार शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर सकते हैं। यहां वेडिंग के लिए कई खास आप्शन आपको मिल जाएगे।
कुर्ग
कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। बैंगलोर से 245 किलोमीटर दूर कुर्ग में आपको सारी सुविधाएं मिल जाएगी। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Tags:    

Similar News