बच्चों के दांतों और मसूड़ों को खराब कर देते हैं ये 5 फूड्स, जानें इससे होने वाले अन्य नुकसान

Update: 2022-06-14 12:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चों के दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए पेरेंट्स काफी सर्तकता बरतने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार बच्चों को समझना मुश्किल हो जाता है कि वे ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिससे उनके दांत और मसूड़ें खराब हो जाएं। बच्चों की अक्सर आदत होती है कि वे कैंडी या चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। इससे उनकी दांतों में कीड़ें और मसूड़ें अस्वस्थ हो सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों के दिनों में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और फ्रूट जूस का सेवन भी बच्चों के दांतों को खराब कर सकता है। इससे उनके दांतों में पीलापन और मसूड़ों में सूजन नहीं होती है। कई बार बहुत अधिक ठंडी-गर्म चीजों का सेवन करने के कारण बच्चों के दांतों में तेज झनझनाहट होने लगती है। जिसकी वजह से उन्हें खाने-पीने में भी परेशानी होती है, साथ ही दांतों में दर्द की दिक्कत भी बनी रहती है।

बच्चों के दांतों को स्वस्थ रखने के लिए न दें ये चीजें
1. कोल्ड ड्रिंक्स
बच्चे को कोल्ड ड्रिंक्स पीने को न दें। इससे उनकी दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द की दिक्कत हो सकती है। दरअसल कोल्ड ड्रिंक्स में केमिकल और शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह उनके दांतों को खराब कर सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स को कार्बोनेटेड पानी से बनाया जाता है और ये एसिडिक भी होते हैं, जिससे पेट में परेशानी भी हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक्स में एसिडिक और शुगर की अधिक मात्रा होने के कारण यह दांतों को खराब कर सकता है।
2. पैकेटबंद सामान
बच्चों को पैकेटबंद चिप्स और केक का सेवन भी बहुत पसंद आता है लेकिन इससे उनके दांतों में खाना फंस सकता है और दर्द की दिक्कत हो सकती है। पैकेटबंद चिप्स में भी स्टार्च पाया जाता है। चिप्स के कण दांतों में फंस सकते हैं और अगर आपका बच्चा अच्छे से कुल्ला या ब्रश नहीं करता है, तो बैक्टीरिया उनके दांतों को कमजोर बना सकता है। इससे दांत सड़ने लगते हैं।
3. व्हाइट ब्रेड
सफेद ब्रेड आमतौर पर लोग सैंडविच या जैम लगाकर बच्चों को खाने के लिए देते हैं। ब्रेड में रिफाइंड मैदा से बनाया जाता है, जिसकी वजह से इसके छोटे-छोटे टुकड़े दांतों के कोनों में फंस सकते हैं। ये बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बैक्टीरिया दांतों को कमजोर बना सकता है और दांत धीरे-धीरे सड़ने लगते हैं। साथ ही ब्रेड में कार्ब्स पाए जाते हैं, जो लार के साथ मिलकर शुगर बनाता है। इस वजह से भी दांतों को नुकसान हो सकता है।
4. कैंडी, चॉकलेट और टॉफी न दें
कैंडी, चॉकलेट और टॉफी बच्चों को खूब पसंद होती है। उनका बस चले तो वे हमेशा उसे खाने की मांग करें लेकिन इससे उनके दांतों और मसूड़ों को सबसे अधिक नुकसान होता है। दरअसल कैंडी में शुगर की मात्रा अधिक होती है। वह बच्चों के दांतों में फंस सकती है। जिसकी वजह से दांत कमजोर हो सकते हैं। कई बार बच्चे रात को कैंडी खी लेते हैं और दांतों को अच्छे से साफ नहीं करते हैं, जिसकी वजह से दांतों में रातभर में कीड़ें लग सकते हैं और ये धीरे-धीरे पीले होने लगते हैं
5. चाय या कॉफी
कई पेरेंट्स बच्चे को चाय या कॉफी पीने को देते हैं। ऐसे में बचपन से ही चाय या कॉफी पीने से उनकी दांत खराब हो सकते हैं। चाय के सेवन से मुंह का पीएच कम हो सकता है और इससे दांत खराब हो सकते हैं। इससे दांत अंदर से खोखले हो सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->