आंखों को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज़ मदद करेगी

बढ़ती उम्र के साथ अगर आप आंखों में होने वाली तमाम तरह की समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो बालों और स्किन की तरह इसे भी देखभाल की खास जरूरत होती है।

Update: 2022-07-16 08:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यह तो हम सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी आंखों की मसल्स। की टोन और फ्लैक्सिबिलिटी कम होने लगती है। पहले जहां दूर तक साफ दिखता था तो वहीं अब पास का नहीं दिखता। इस समस्या पर रोक लगाने के लिए आप योग और एक्सरसाइज। का रास्ता चुन सकते हैं। अगर आपके। आंखों की रोशनी एकदम सही है, तो उसे फिट रखने के लिए या आंखों की रोशनी कम हुई है, तो उसमें सुधार लाने के लिए कुछ आई एक्सरसाइज़ करनी चाहिए।

फोकस ऑन वन प्वॉइंट एक जगह पर स्थिर बैठकर कुछ दूरी के किसी एक प्वॉइंट पर फोकस करना। अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाएं और अपने अंगूठे को फोकल प्वॉइंट (जहां आपको देखना है) के नीचे रखें। इसके बाद अपने ध्यान को अंगूठे की नोक से उस प्वॉइंट पर धीरे से शिफ्ट करें। इस प्रैक्टिस से आंखों में मौजूद सिलीएरी बॉडी को ट्रेंड करने में मदद मिलती है, जो आंखों के लेंस को एडजस्ट करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
पलकें झपकाएं आराम से बैठें और जल्दी से आंखों को 10-15 बार झपकाएं। आपनी आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस एक्सराइज। को करीब 5 बार करें। यह आपकी आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है। और आपकी आंखों को लाइट से ब्रेक देता है।
आंखों को बड़ा करें इसे करने के लिए अपनी आंखों को 5 सेकेंड के लिए कसकर बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें। यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत बनाती है ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। इस एक्सरसाइज को लगभग 10 बार दोहराएं।


Tags:    

Similar News

-->