तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन

शांत रखते हैं ये 2 योगासन

Update: 2023-06-22 10:31 GMT
जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य ही तरह ही मानसिक स्वास्थ्य का सही होना भी बहुत जरूरी है। मेंटल हेल्थ का सीधा असर हमारी फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसके अलावा जब हम तनाव में होते हैं, तो चीजों को सही तरह से करने की हमारी क्षमता भी प्रभावित होती है। आज के वक्त में लगभग हम सभी किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं। तनाव की वजह से सिर्फ हमारी मेंटल हेल्थ ही खराब नहीं होती है, बल्कि इसका असर हार्मोनल बैलेंस और डाइजेशन पर भी पड़ता है। यहां तक कि अगर आप ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं, तो इसके पीछे भी स्ट्रेस एक कारण हो सकता है। स्ट्रेस को दूर कर तन-मन को शांति देने के लिए कुछ योगासन अच्छे माने जाते हैं। अगर आप तनाव में हैं, थकान महसूस कर रहे हैं या मेंटली परेशान हैं तो इन योगासनों को जरूर करें। इनके बारे में हमें अक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं।
सावित्री आसन
कैसे करें?
घुटने टेकें और एड़ियों पर बैठ जाएं।
पैर की उंगलियों को बाहर की ओर रखें।
दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
पीठ को सीधा करें और आगे देखें।
इस आसन में कुछ देर रहें।
क्या होंगे फायदे?
शरीर के बैलेंस में सुधार होगा।
गर्दन, पीठ और कंधे में लचीलापन आता है।
मेनोपॉज के लक्षणों से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
थकान दूर होती है।
तनाव दूर होता है और मन शांत होता है।
चक्रासन- व्हील पोज
कैसे करें?
पीठ के बल लेट जाएं
पैरों को अपने घुटनों पर मोड़ें।
इस बात का ध्यान रखें कि पैर, फर्श पर मजबूती से टिके हों।
हथेलियों को आसमान की ओर करें और कोहनियों पर हाथों को मोडें।
हाथों को कंधों पर घुमाएं और हथेलियों को सिर के बगल में दोनों ओर फर्श पर रखें।
सांस लें, हथेलियों और पैरों पर दबाव डालें और एक आर्च बनाने के लिए पूरे शरीर को ऊपर उठाएं।
गर्दन को आराम दें और सिर को धीरे से पीछे की ओर गिरने दें।
क्या होंगे फायदे?
शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुंच सके, इसके लिए फेफड़ों को फैलाने में मदद करता है।
खासकर, अस्थमा या सांस से जुड़ी परेशानियों से ग्रसित लोगों को यह आसन करना चाहिए।
शरीर में तनाव(तनाव को दूर करने वाले फूड्स) को कम करने में मदद करता है।
आंखों को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- हार्मोनल हेल्थ को सुधारने के लिए जरूर करें एक्सपर्ट के बताए ये योगासन
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->