मटके के पानी का जबरदस्त फायदे, जानिए
गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजों को खाना पसंद करता है। ताकि ठंडक का अहसास हो।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजों को खाना पसंद करता है। ताकि ठंडक का अहसास हो। खासतौर पर लोग फ्रिज का पानी पीते हैं। मगर इसका पानी गला खराब करने के साथ कई बीमारियों को न्योता देता है। ऐसे में मिट्टी के घड़े का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व होने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं घड़े का पानी पीने के फायदे...
गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजों को खाना पसंद करता है। ताकि ठंडक का अहसास हो। खासतौर पर लोग फ्रिज का पानी पीते हैं। मगर इसका पानी गला खराब करने के साथ कई बीमारियों को न्योता देता है। ऐसे में मिट्टी के घड़े का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व होने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं घड़े का पानी पीने के फायदे...
इम्यूनिटी बढ़ाए
रोजाना मटके का पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। यह पानी में मौजूद अशुद्धियों को साफ करके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है। ऐसे में कोरोना व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा।
ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
मटके का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। यह शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करने अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।
गले के लिए फायदेमंद
आज दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है। वहीं गला खराब व खराश इसके मुख्य लक्ष्णों में से हैं। इससे बचने के लिए मटके का पानी बेहद फायदेमंद होता है। यह गले की कोशिकाओं का ताप सामान्य रखता है। साथ ही गले की ग्रंथियों में सूजन की परेशानी से आराम मिलता है।
लू से बचाव
मिट्टी के घड़े में पानी रखने से इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व खनिज घुल जाते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज लेवल बनाएं रखने में मदद मिलती है। ऐसे में लू से बचाव रहेगा। साथ ही शरीर में मौजूद गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होता है।
एसिडिटी में फायदेमंद
मटके का पानी पीने से गैस या एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है। साथ ही पेट साफ होने में मदद मिलती है।
दर्द से दिलाए छुटकारा
मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में मटके के पानी का सेवन करने से शरीर में दर्द, सूजन व ऐंठन की परेशानी से आराम मिलता है। खासतौर पर आर्थराइटिस की समस्या होने पर यह बेहद फायदेमंद है।
खून बढ़ाए
एनीमिया के रोग से परेशान लोगों को फ्रिज की जगह मटके का पानी पीना चाहिए। असल में, मिट्टी आयरन से भरपूर होती है। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद