सूजी बेसन कटलेट का स्वाद जीत लेगा आपका दिल

Update: 2023-06-23 04:59 GMT
आवश्यक सामग्री
- आधा कप बेसन
- आधा कप सूजी
- आधा टीस्पून जीरा
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून अजवायन
- आधा टीस्पून कसूरी मेथी
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- चुटकीभर हींग
- आधा प्याज़ (कटा हुआ)
- थोड़े से करीपत्ते
- थोड़ा सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 नींबू का रस
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- बाउल में बेसन, सूजी, हल्दी, नमक और आधा कप पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके अजवायन, जीरा और हींग का छौंक लगाएं।
- बेसन-सूजी का घोल डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- मिश्रण के एकसार होने पर आंच से उतार लें। ठंडा होने पर प्याज़, करी पत्ते, कसूरी मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाकर गूंध लें।
- चिकनाई लगे हाथों से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर कटलेट का शेप दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करके इन कटलेट्स को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->