घर का दरवाजा करता है बहुत शोर तो इन टिप्स की मदद से करें ठीक

टिप्स की मदद से करें ठीक

Update: 2023-08-25 13:34 GMT
घर का दरवाजा एक समय के बाद जरूरत से ज्यादा आवाज करने लग जाता है। शुरुआत में दरवाजे से थोड़ी बहुत आवाज आती है, लेकिन धीरे-धीरे पूरा दरवाजा जाम हो जाता है और जरूरत से ज्यादा शोर करता है। ऐसा होने पर आपको पूरे दरवाजे को बदलने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में जानें कि कैसे आप दरवाजे के शोर को बंद कर सकते हैं।
अगर दरवाजा शोर करता है तो क्या करें?
बहुत बार हम शुरुआत में दरवाजे के शोर को इग्नोर करते हैं। ऐसा ना करें। जैसे ही दरवाजे से आवाज आनी शुरू हो तुरंत चेक करें और अगर आप खुद ठीक ना कर पाएं तो मैकेनिक को बुलाकर चेक करवाएं। (बारिश के कारण लकड़ी का दरवाजा फूले तो क्या करें)
दरवाजे को कैसे ठीक करें?
दरवाजे से आ रही आवाज को ठीक करने के लिए आप तेल की मदद ले सकते हैं। बहुत बार मौसम में बदलाव की मदद से दरवाजे में रखी चीजों पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि दरवाजा छुते ही आवाज आती है। ऐसे में आपको बस कॉटन की मदद से दरवाजे में लगे पेच पर तेल लगाएं।
साबुन की मदद से दरवाजा कैसे करें ठीक
दरवाजा जहां से दीवार से जुड़ा होता है, वहां पर ढेर सारे छोटे-छोटे पेच लगे होते हैं। अगर आप पेच के ऊपर साबुन की चक्की रब कर देंगे, तो आवाज बंद हो जाएगी। यह ट्रिक आप गाड़ी के दरवाजे से आने वाली आवाज को बंद करने के लिए भी यूज कर सकते हैं।
क्या पेंट कराने से दरवाजा ठीक होता है?
इन सभी टिप्स के अलावा आप दरवाजे को पेंट करने भी ठीक कर सकते हैं। बहुत बार दरवाजे से पेंट हटने की वजह से आवाज आती है। पेंट से दरवाजे को खूबसूरती और मजबूती दोनों मिलती है। (जिद्दी दागों को छूमंतर करेंगे ये नेचुरल रिमूवर्स)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->