कहते हैं कि जीवन में एक पक्‍का दोस्‍त मिलना हर किसी के नसीब में नहीं होता. एक पक्‍का दोस्‍त आपके जीवन की कठिनायों को ना केवल आसानी से गुजर जाने में आपकी मदद करता है, बल्कि आपको यह भी भरोसा दिलाता है कि आप कभी भी किसी भी हालात में अकेले नहीं हैं. यह दोस्‍त आपकी परवाह खुद से ज्‍यादा करता है और गलत करने पर डांटता, समझाता भी खुल कर है. ज़रूरी नहीं कि आपके साथ आपका बेस्‍ट फ्रेंड हमेशा हो, लेकिन फिर भी आपको उसके साथ होने का एहसास हर वक्‍त रहता है. अगर आप ऐसे खुशनसीब हैं, जिसके पास ऐसा कोई खास दोस्‍त है, तो 'नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे' पर आज अपने उन दोस्तों को संदेश, कोट्स, शुभकामनाएं भेजकर अपने मन की बात ज़रूर साझा करें. बता दें कि अमेरिका में हर साल 8 जून को 'नेशनल बेस्‍ट फ्रेंड डे' के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, जिसे अब दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है

सच्चे दोस्त हमें कभी भी गिरने नहीं देते, न तो किसी के पैरों में और न ही किसी की नज़रों में

बेशक थोड़ा इंतजार मिला हमको, पर दुनिया का सबसे हसीं यार मिला हमको,न रही तमन्ना अब किसी जन्नत की,तेरी दोस्ती में वो प्यार मिला हमको.

जब दोस्ती सच्ची और मजबूत होती है, तो उसे जताने की ज़रूरत नही होती. चाहे दोस्त कितना भी दूर चला जाए, उसे पास लाने की ज़रूरत नही होती.

करनी है खुदा से गुजारिश कि तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले, हर जन्म में मिले दोस्त तेरे जैसा या फिर कभी जिंदगी न मिले.

दोस्ती से बड़ी इबादत क्या होगी, रिश्तों से बड़ी चाहत क्या होगी. जिसे दोस्त मिल जाए आप जैसा, उसे ज़िन्दगी से शिकायत क्या होगी.

आसमान हमसे नाराज है, तारों का गुस्सा भी बेहिसाब है. मुझसे जलते हैं यह सब क्योंकि, चांद से बेहतर दोस्त जो हमारे पास है.

Tags: