Sugar Scrub Benefits for Skin: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें चीनी का स्क्रब

Update: 2025-04-06 02:36 GMT
Sugar Scrub Benefits for Skin: आज हम आपको कुछ आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनसे आप चीनी का उपयोग करके अपनी त्वचा को बेदाग, चमकदार और कोमल बना सकती हैं|
चीनी और शहद का स्क्रब :
सामग्री:
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच शहद
विधि: दोनों को अच्छे से मिलाएं और मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाकर स्क्रब करें. 2–3 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह स्क्रब त्वचा को नमी प्रदान करता है और डेड स्किन हटाता है|
चीनी और नारियल तेल का मिश्रण :
सामग्री:
1 चम्मच चीनी
1–2 चम्मच नारियल तेल
विधि: चीनी और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 5–7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाता है, जबकि चीनी एक्सफोलिएशन में मदद करती है|
Tags:    

Similar News