AI जैसी तेज़ सोच और हेल्दी हार्ट के लिए अखरोट से करें दिन की शुरुआत

Update: 2025-08-04 03:49 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग कंप्यूटर या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जितना तेज़ चले और दिल भी सालों तक स्वस्थ बना रहे, तो आपको अपनी सुबह की शुरुआत सिर्फ दो भीगे हुए अखरोट से करनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि भीगे हुए अखरोट रोज़ाना खाना न सिर्फ आपकी मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी चमत्कारी साबित हो सकता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E, और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये तत्व मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और याददाश्त, फोकस और मानसिक सतर्कता को बेहतर बनाते हैं।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद मिश्रा बताते हैं, "अखरोट में मौजूद DHA (Docosahexaenoic Acid) दिमागी विकास और अल्झाइमर जैसे रोगों से बचाव में मददगार है।"अखरोट में पाए जाने वाले पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइटोस्टेरॉल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। यह ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और धमनियों की सफाई में मदद करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी हफ्ते में कम से कम 4 बार अखरोट सेवन की सिफारिश करता है। गा अखरोट क्यों है ज्यादा असरदार?
अखरोट को रातभर पानी में भिगोने से उसके एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं और पाचन आसान होता है। इससे उसके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
कैसे करें सेवन: AI जैसी तेज़ सोच और हेल्दी हार्ट के लिए अखरोट से करें दिन की शुरुआतरात में 2 अखरोट पानी में भिगो दें
सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खाएं
चाहें तो साथ में किशमिश या बादाम भी लें
Tags:    

Similar News