सुबह चाय-कॉफी की जगह इन पदार्थों से करें दिन की शुरुआत,मिलेगा लाभ

तो पूरा दिन अच्छा जाता है।

Update: 2023-04-25 18:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। पूरा दिन तरोताजा रहने और शरीर स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय किया जाने वाला सेवन सेहतमंद होना चाहिए। अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय या कॉफी की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक है। अध्ययन के मुताबिक, सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करें। कई ऐसी माॅर्निंग ड्रिंक्स हैं, जिन्हें सुबह सुबह पीने से सेहत को लाभ होता है। आगे जानिए चाय-कॉफी की जगह सुबह किन पेय पदार्थों के सेवन से करनी चाहिए दिन की शुरुआत।


दूध

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के नाश्ते में चाय के बजाए दूध पीने की आदत डालें। दूध को काफी पौष्टिक माना जाता है। विटामिंस, कैल्शियम की मात्रा से भरपूर दूध के नियमित सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। सुबह दूध का सेवन पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में दूध का सेवन करना चाहिए।


गुनगुना नींबू पानी

नींबू पानी को ऊर्जा देने वाला ड्रिंक कहा जाता है। गर्मियों में आप वैसे तो कभी भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है लेकिन सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। वजन बढ़ने से रोकता है और दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है।

नारियल पानी का सेवन - फोटो : iStock

नारियल पानी

सेहत के लिहाज से नारियल पानी भी लाभदायक है। नारियल पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। सुबह नारियल पानी के सेवन से पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। नारियल पानी में वसा और शुगर की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से अच्छा है।


जूस

सुबह ताजे फलों का जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जूस शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही सेहत को मजबूत बनाता है। वैसे तो सुबह आप कई तरह के जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट आंवले का जूस, एलोवेरा का जूस, अनार का जूस और लौका का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है।


नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

Tags:    

Similar News

-->