Mocktail Drinks Recipe: मॉकटेल बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक चीज़ों की जरूरत होती है, जैसे ताज़ा फलों का रस, सोडा वाटर या स्पार्कलिंग वॉटर, बर्फ के टुकड़े, पुदीना, नींबू के स्लाइस, शुगर सिरप और अगर चाहें तो कोई फ्लेवरिंग सिरप । घर पर मॉकटेल बनाते समय आप इन चीज़ों को अपने स्वाद और जरूरत के अनुसार काम या ज़्यादा भी कर सकते हैं। मॉकटेल बनाने के लिए सबसे अच्छा पहलू यह है कि इसमें एक्सपेरिमेंट की बहुत गुंजाइश होती है।आप हर बार कुछ नया ट्राय कर सकते हैं।
घर पर मॉकटेल बनाकर न केवल आप बाजार के महंगे और कभी-कभी अनहेल्दी विकल्पों से बच सकते हैं।
नींबू पुदीना मॉकटेल:
सामग्री:
3 चम्मच नींबू का रस
पुदीने की पत्तियाँ – 12-15
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 2चम्मच
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
सोडा/ठंडा पानी – 1 ग्लास
विधि:
मिक्सर में पुदीने की पत्तियाँ, काला नमक,चीनी और नींबू का रस और पानी डाल कर पीस लें।
इस मिश्रण को छलनी से छान कर एक गिलास में डालें।
ऊपर से बर्फ और सोडा डालकर पुदीने की पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।
आम पन्ना मॉकटेल:
सामग्री:
3 कच्चे आम
पुदीना पत्तियाँ – 12
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी – 2 कप
विधि:
कच्चे आमों को उबालकर उनका गूदा निकाल लें।
मिक्सर में आम का गूदा, भुना जीरा, काला नमक,पुदीना और चीनी डालें।
इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अब इस मिश्रण को एक जार में निकालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं।
बर्फ के टुकड़ों डाल कर सर्व करें।
तरबूज मिंट कूलर:
सामग्री:
तरबूज के टुकड़े – 3 कप
नींबू का रस – 2 चम्मच
पुदीना पत्तियाँ – 10-12
शहद/चीनी – 1 चम्मच
बर्फ – आवश्यकतानुसार
विधि:
मिक्सर में तरबूज, नींबू का रस ,शहद और पुदीना डालें।
इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें और छलनी से छान लें।
गिलास में इस मिश्रण को पलटें और इसमें बर्फ मिलाएं।
पुदीना या नींबू की स्लाइस से इसे सजा कर सर्व करें ।
ऑरेंज मॉकटेल:
सामग्री:
संतरे का रस – 2 कप
नींबू के टुकड़े – 5-6
पुदीना पत्तियाँ – 8-10
सोडा – 1 कप
बर्फ – आवश्यकता अनुसार
काला नमक – चुटकीभर
एक गिलास में पुदीना और नींबू के टुकड़े डालकर हल्का क्रश करें।
अब इसमें संतरे का रस और काला नमक डालें।
ऊपर से बर्फ और सोडा भी मिलाएं।
लीजिये तैयार है ठंडी-ठंडी ऑरेंज मॉकटेल।
Tags: