Sprouts Recipes: स्प्राउट्स से बनाइए ये डिश

Update: 2025-05-07 04:24 GMT
Sprouts Recipes: सलाद के अलावा आप स्प्राउट्स से ढोकला भी सकती हैं। यहां स्प्राउट्स से बनने वाली रेसिपी दी गई है, जो आप घर पर ट्राई कर सकती हैं। आपको अपनी पसंद के अंकुरित अनाज की ज़रूरत पड़ेगी। जिसे आप इस तरह तैयार कर सकती हैं।
स्प्राउट्स ढोकला:
सामग्री:
अंकुरित मूंग दरदरा पिसा हुआ – 1 कप
पालक – 1/2 कप
गाजर कद्दूकस की हुई – 1/4 कप
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट – 1 टीस्पून
बेसन – 2 टेबलस्पून
हींग – चुटकी भर
नमक स्वादानुसार
हल्दी – 1/4 टीस्पून
बेकिंग सोडा – 1/4 टीस्पून
तेल – 1 टीस्पून
तड़के के लिए
तेल – 1 टेबलस्पून
उड़द की दाल – 1/2 टीस्पून
राई – 1 टीस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
करी पत्ते – 2
लहसुन की कली -3
एक बाउल में मोटे पिसे हुए अंकुरित मूंग लें। इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, पालक, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, बेसन, हींग, नमक, बेकिंग सोडा और हल्दी को एक साथ मिला लें।
सब कुछ एक साथ मिलाकर मोटा मिश्रण बना लें। एक चपटी प्लेट को तेल से चिकना कर लें। ताकि ढोकला चिपके नहीं।
मिश्रण को प्लेट में रखें और मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दें। इसे स्टीमर या प्रेशर कुकर में बिना सीटी के 12 से 15 मिनट के लिए या ढोकला के पकने तक स्टीम करें।
अब तेल गरम करें और तड़के की सारी सामग्री एक-एक करके डालें। कुछ सेकंड के लिए पकाएं फिर इस तड़के को पके हुए ढोकला के ऊपर डालें। ढोकला को टुकड़ों में काट लें और चटनी के साथ परोसें।
Tags:    

Similar News