Sprouts Recipe: रोज़ाना की सब्ज़ियों के अलावा स्प्राउट्स के साथ ट्राई करें ये स्वादिष्ट रेसिपी
Sprouts Recipe: अगर आप भी रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स की सब्जी या स्प्राउट्स की करी ट्राई कर सकते हैं। स्प्राउट्स के साथ आपने कई चीजें ट्राई की होंगी। पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे बनी सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
स्प्राउट्स की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :
मूंग अंकुरित- एक कप
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
टमाटर- एक
जीरा- एक छोटा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट- एक बड़ा चम्मच
हींग- चुटकीभर
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
तेल
धनिया पत्ता
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
स्प्राउट की सब्जी बनाने की विधि:
मूंग स्प्राउट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी मूंग को धो कर साफ कर लें. अब इसे पानी में भिगो दें. इनको आपको अंकुरित करना है. अंकुरित दाल से सब्जी को बनाएं.
अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप तेल को डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आप जीरा और हींग को डालें. अब इसमें आप प्याज को डालकर फ्राई करें. प्याज फ्राई हो जाने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट को डाल कर भुने.
अब इसमें टमाटर को भी डालकर पकाएं. अब आप इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को डालकर पकाएं. अब इसमें अंकुरित मूंग को डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें.
अब आप इसमें पानी डालें और नमक को भी मिक्स कर दें. अब इसमें गरम मसाला को मिक्स कर दें. इसे ढककर पकाएं जब तक दाल सॉफ्ट न हो जाए. अब इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता को डाल दें. आप इसको कुकर में भी पका सकते हैं|