Skin Face Tips: विशेष रूप से सर्दी और गर्मी के बीच का समय त्वचा के लिए परेशानी का कारण हो सकता है. इस दौरान त्वचा को लेकर किसी भी तरह की एलर्जी न हो इसके लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी अपनी त्वचा को नेचुरली हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो आपके लिए नेचुरल फेस मास्क एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इस बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए किन चीजों का इस्तेमाल फेस मास्क बनाने में किया जा सकता है|
शहद और दही का मास्क-
शहद और दही दोनों ही नेचुरल सॉफ्टनिंग एजेंट हैं, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं. शहद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो न सिर्फ त्वचा को नमी देता है बल्कि ताजगी भी प्रदान करता है. दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाता है|
एलोवेरा और गुलाब जल का फेस मास्क-
एलोवेरा त्वचा को ठंडक और राहत प्रदान करने में मददगार हो सकता है. वहीं, गुलाब जल त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर उसे ताजगी प्रदान करने में मदद करता है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और सूजन को भी कम करता है|
ओटमील में एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को साफ और हाइड्रेट रखते हैं. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है. यह त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट करता है बल्कि चमकदार भी बनाता है|
Tags: