Skin Care Tips: त्वचा रहेगी बेदाग और चमकदार, तुलसी फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

Update: 2025-07-02 09:28 GMT
Skin Care Tips: त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप त्वचा की चमक बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए सही स्किन केयर रूटीन का पालन करना जरूरी है। आजकल बारिश का मौसम है और उमस के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस मौसम में त्वचा की चमक भी फीकी पड़ जाती है और अक्सर लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी में पाए जाने वाले गुण स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में काफी कारगर होते हैं। इस लेख में जानिए त्वचा के लिए तुलसी के इस्तेमाल के बारे में।
तुलसी और दही से तैयार करें फेस पैक:
तुलसी के एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं. दही सेहत के साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है. इन दोनों से तैयार फेस पैक चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है. तुलसी के पत्ते को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसमें आप एक चम्मच दही को मिला दें. इसे फेस पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद धो लें. ये आपके फेस को ग्लो को बढ़ाता है और पिंपल की समस्या को दूर करता है|
नीम का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है. तुलसी के साथ आप नीम से फेस पैक को बनाएं. इसको तैयार करने के लिए नीम और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट में पानी या गुलाब जल को मिक्स करें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद साफ कर लें|
Tags:    

Similar News