Skin Care Tips: अपनी त्वचा को बनाएं खूबसूरत, बस इन चीजों का करें इस्तेमाल

Update: 2025-06-23 06:27 GMT
Skin Care Tips: इस मौसम में चिपचिपाहट और ऑयली स्किन के कारण स्किन की चमक कम हो जाती है और त्वचा से जुड़ी परेशानी जैसे पिंपल, रैशेज हो सकते हैं. ऐसे में जरूरत है त्वचा का खास ख्याल रखने की. इस आर्टिकल से जानते हैं मानसून में स्किन को ग्लोइंग बनाने के तरीके के बारे में. आप इन तरीकों से फेस को फ्रेश बना सकते हैं और ये त्वचा को निखारने में भी मददगार है|
बेसन का करें इस्तेमाल:
चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए और स्किन से जुड़ी परेसहनी को दूर करने के लिए आप बेसन से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेसन और दही को साथ में मिक्स करें और एक पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को आप फेस पर लगाएं. इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर इसे पानी से साफ कर लें|
एलोवेरा के यूज से मिलेगा फायदा:
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप एलोवेरा और खीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. खीरे का पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें. एलोवेरा और खीरा से तैयार पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे धो लें. इस फेस पैक का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड रखता है|
दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. ये त्वचा के लिए भी लाभदायक है. स्किन की ग्लो को बढ़ाने के लिए आप दही और चावल के आटे का इस्तेमाल करें. आप एक चम्मच चावल के आटे में दही को मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें. इस मिश्रण को आप स्किन पर अप्लाई करें. इसे 15 मिनट के लिए रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें|
Tags:    

Similar News