Skin Care: हम बात कर रहे हैं चुकंदर की। चुकंदर सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले गुण त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर का इस्तेमाल आप त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।
इस तरह से करें इस्तेमाल:
पहला तरीका :
बीटरूट का इस्तेमाल आप फेस पैक के जरिए कर सकते हैं. आप चुकंदर और बेसन का फेस मास्क बना सकते हैं. इसके लिए चुकंदर के रस को निकालना है. अब एक बड़े चम्मच बेसन को लें और इसमें चुकंदर के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे साफ कर लें|
दूसरा तरीका:
अगर आप भी स्किन की समस्या से आराम चाहते हैं तो आप एलोवेरा और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसको बनाने के लिए एलोवेरा जेल में चुकंदर के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे आप चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लें|
बीटरूट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. चुकंदर त्वचा की रंगत को निखारता है.
बीटरूट का इस्तेमाल आप लिप केयर में भी कर सकते हैं. आप चुकंदर की मदद से घर पर लिप बाम तैयार कर सकते हैं. ये होंठ को गुलाबी बनाता है और सॉफ्ट रखता है.
बीटरूट का इस्तेमाल दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है|