Skin care: नाक के आसपास की काली त्वचा से हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
Skin care : धूप और प्रदूषण का असर सिर्फ़ हमारे चेहरे पर ही नहीं, बल्कि अन्य अंगों पर भी पड़ता है। खासकर गर्मियों में, हम त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी, तेज़ धूप के कारण त्वचा का रंग सांवला पड़ जाता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान नज़र आती है। त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण, चेहरे पर टैनिंग, मुंहासे, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या का सामना हर किसी को करना पड़ता है।
इसके अलावा, कई लोगों की नाक के आसपास के कोने काले पड़ जाते हैं। जो आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। अगर आप भी नाक के कोने की त्वचा के कालेपन से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
नाक के जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
नींबू का रस:
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा के कोनों को हल्का करने में मदद करता है। नाक के कोनों में नींबू का रस मलें। जब नींबू का रस सूख जाए, तो इसे पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल:
अगर आप नाक के काले कोनों को साफ़ करना चाहते हैं, तो प्रभावित जगह पर प्राकृतिक एलोवेरा जेल लगाएँ। इस जगह पर मालिश करें और सूखने के बाद पानी से धो लें।
अंडे का सफ़ेद भाग:
नाक के काले कोनों के अलावा, ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप अंडे के सफ़ेद भाग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब अंडे के सफ़ेद भाग का मिश्रण सूख जाए, तो इसे ठंडे पानी से धो लें।
सिरका:
नाक के आसपास जमा गंदगी हटाने के लिए, एक चम्मच सिरके में एक चम्मच पानी मिलाएँ। इस मिश्रण को रूई की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएँ और कुछ देर बाद पानी से धो लें।
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा में ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
संतरे:
इसके लिए आपको 2 चम्मच संतरे के गूदे में थोड़ी सी हल्दी मिलानी है। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले नाक के प्रभावित हिस्से पर लगाएँ और सुबह उठकर पानी से धो लें।
शहद:
नाक के कोनों के कालेपन का मुख्य कारण रूखी त्वचा है। शहद त्वचा को चमकदार बनाता है और नमी भी प्रदान करता है। इसे लगाने के बाद, इसे थोड़ी देर सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।