Skin Care: डार्क सर्कल्स से लेकर ब्लैकहेड्स तक, कॉफी दिलाएगी इन तीन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा, जानें कैसे

Update: 2025-04-26 01:29 GMT
Skin Care: कॉफी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं. कॉफी के इस्तेमाल से स्किन को क्लीन-क्लियर, और सॉफ्ट बनाया जा सकता है, क्योंकि ये एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है. इसमें मौजूद कैफीन से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे त्वचा नेचुरली चमकदार बनती है. चलिए जान लेते हैं कि कॉफी को अप्लाई करने के तीन तरीके जो तीन स्किन प्रॉब्लम से निजात दिलाएंगे|
डार्क सर्कल हटाने के लिए कॉफी:
बिगड़े रूटीन, खराब खानपान, स्ट्रेसऔर लंबे स्क्रीन टाइम की वजह से बहुत सारे लोगों को डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए कॉफी पाउडर में शहद मिलाएं और पिसी हल्दी मिक्स करें. इसे अप्लाई करने के बाद कम से कम 15 मिनट रखें और फिर कॉटन बॉल को गुलाबजल में भिगोकर पेस्ट को क्लीन कर दें. इस रेमेडी को हफ्ते में तीन बार अप्लाई करें|
ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने के लिए:
नाक और इसके आसपास के एरिया में ब्लैकहेड्स बढ़ जाते हैं. कुछ लोगों को वाइट हेड्स की समस्या भी होती है. गर्मी में ऑयली स्किन की वजह से ये प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे निजात पाने के लिए कॉफी पाउडर के साथ चावल का आटा मिक्स करें और इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. अब प्रभावित एरिया को स्क्रब करें. इसके बाद फेस को स्टीम दें. इस तरह से डेड स्किन सेल्स भी रिमूव हो जाते हैं और ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स से भी छुटकारा मिलता है|
गर्मियों में अगर आप डल स्किन से परेशान रहते हैं या फिर टैनिंग की वजह से स्किन ग्लो चला गया है तो कॉफी का ये हैक अपनाएं. एक चम्मच कॉफी पाउडर में चुटकीभर हल्दी के साथ बेसन और दही मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें. 20 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फेस के क्लीन कर लें. इसे हफ्ते में दो या फिर तीन बार फेस पर अप्लाई करने से अच्छा रिजल्ट मिलता है|
Tags:    

Similar News