सामग्री
1/2 टेबलस्पून अदरक
1.5 टेबलस्पून तेल
1 मीडियम कटा हुआ प्याज
1/2 टेबलस्पून लहसुन
1 टेबलस्पून रेड चिली पेस्ट
1/2 टेबलस्पून चीनी
1.5 टेबलस्पून सॉय सॉस
नमक स्वादानुसार
कटी हुई सब्जियां
1/2 टेबलस्पून विनेगर
कच्चे प्याज
बनाने की विधि
एक पैन में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें अदरक और लहसुन मिलाएं।
अब इसमें कटा हुआ प्याज डाल लें और इसके हल्के भूरे होने तक पका लें।
अब इसमें रेड चिली पेस्ट, शेजवान सॉस, विनेगर, सॉय सॉस और चीनी मिलाएं।
सब चीजों के मिक्स हो जाने के बाद कटी हुई सब्जियां डालें।
सब चीजों को अच्छे से सॉटे कर लें और फिर बचे हुए चावलों को मिलाएं।
सब्जियों के साथ चावल को अच्छे से पकाएं।
इसे अच्छे से मिक्स कर लें और स्प्रिंग अनियन के साथ सर्व करें।
एग फ्राइड राइस
सामग्री
ADVERTISEMENT
1/2 टेबलस्पून अदरक
2 अंडे
1 टेबलस्पून रेड चिली पाउडर
1 टेबलस्पून तेल
1 टेबलस्पून लहसुन
1 टेबलस्पून सॉय सॉस
1/2 कप स्प्रिंग ऑनियन
नमक स्वादानुसार
कटी हुईं सब्जियां
बनाने की विधि
एक गर्म बर्तन में तेल, अदरक और लहसुन डालें।
अब इसमें स्प्रिंग ऑनियन डाल कर पका लें।
अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और हाई फ्लेम पर 10 मिनट के लिए पकाएं।
अब इसमें 2 अंडे डालें और उन्हें सब्जियों के साथ मिला लें।
अब इसमें सॉय सॉस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें चावलों को डालें और अच्छे से मिला लें।
इसे गर्मा-गर्म परोसें।