Sawan Vrat Recipe: फलाहारी चाट व्रत के दिनों में खाने के लिए एक स्वादिष्ट, हल्का और सेहतमंद विकल्प है। यह चाट केला, सेब, अनार, उबले आलू, शकरकंद, नींबू के रस, सेंधा नमक और काली मिर्च से बनाई जाती है। यह न सिर्फ़ जल्दी बन जाती है, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देती है। व्रत के दौरान यह चाट स्वाद और पोषण का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
फलाहारी चाट बनाने के लिए सामग्री :
उबली सकरकंद 1 कप (कटे टुकड़ों में)
आलू 1 उबला (कटा हुआ)
केला 1 (कटा हुआ)
सेब 1 (कटा हुआ)
अनार ½ कप
नींबू रस 1 चम्मच
सेंधा नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजाने के लिए
फलाहारी चाट बनाने की विधि :
फलाहारी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आलू, केला, सेब और अनार डालें.
फिर इसके ऊपर से इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया छिड़के.
अब तैयार है आपका मिनटों में बना व्रत वाली फलाहारी चाट|
Tags: