sarson ka saag: पंजाबी ढाबा स्टाइल वाला सरसों का साग, नोट कर लें रेसिपी

Update: 2025-12-26 02:29 GMT
sarson ka saag: आपको बता दें कि सरसों का साग बनाने के लिए 500 ग्राम सरसों का साग, 250 ग्राम पालक, 150 ग्राम बथुआ, 50 ग्राम मेथी के पत्ते, एक बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बारीक कटे हुए टमाटर, 6 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, कद्दूकस किया हुआ एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 2 बड़ी स्पून मक्के का आटा, 2 बड़ी स्पून मक्खन या घी, नमक और पानी की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सरसों का साग, पालक, बथुआ और मेथी को धोकर साफ कर लीजिए। इसके बाद साग को मोटा-मोटा काटकर एक बर्तन में पानी, नमक और हरी मिर्च के साथ बॉइल कर लीजिए।
दूसरा स्टेप- बर्तन को ढक दीजिए और लगभग 20 से 25 मिनट तक कुक कीजिए जिससे साग सॉफ्ट हो जाए। जब साग ठंडा हो जाए, तब आपको इसे मैश करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है।
तीसरा स्टेप- पैन में घी या मक्खन को गर्म कर लहसुन, अदरक और प्याज को भून लीजिए। जब ये मिक्सचर गोल्डन हो जाए, तब आपको इसमें टमाटर की प्यूरी एड कर तेल के अलग होने तक पकाना है।
चौथा स्टेप- भुने हुए इस मिक्सचर के साथ साग के पेस्ट को मिला लीजिए। अगर आप साग को और गाढ़ा करना चाहते हैं, तो मक्के का आटा मिला सकते हैं।
पांचवां स्टेप- आपको साग को धीमी आंच पर लगभग 20 मिनट तक चलाते हुए पकाना है। अगर साग को पतला करना है, तो आप थोड़ा सा पानी यूज कर सकते हैं।
छठा स्टेप- तड़के के लिए एक पैन में एक बड़ी स्पून घी या फिर मक्खन को गर्म कर लें। अब इसमें 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां एड कर गोल्डन होने तक भून लें।
सातवां स्टेप- आखिर में तड़के में एक छोटा स्पून लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें। इस तड़के को साग पर डालिए और आपका सरसों का साग सर्व करने के लिए तैयार है।
Tags:    

Similar News