जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चंदन का इस्तेमाल नेचुरल निखार के लिए किया जाता है। हल्दी की तरह ही आयुर्वेद में चंदन के भी कई फायदे बताए गए हैं। खासतौर पर अगर आपको गर्मी ज्यादा लगती है या गर्मी के मौसम में आपकी स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं, तो आपको चंदन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चंदन बहुत ही ठंडा होता है इसलिए चेहरे पर चंदन पाउडर का फेसपैक लगाने से आपके पिम्पल्स जल्दी ही सूख जाते हैं। आइए, जानते हैं चंदन के कुछ कारगर फेसपैक और इसके फायदे

पिम्पल्स नेचुरल ट्रीटमेंट
चंदन पाउडर पर्यावरण में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में कारगर है। चंदन फेस पैक प्रकृति में एंटी-फंगल होता है। यह पिम्पल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और स्किन को साफ करता है।
पिम्पल्स के निशान रिमूव करता है
चंदन फेस पैक न केवल पिम्पल्स को कम करने और उनका इलाज करने में फायदेमंद होते हैं, बल्कि स्किन कई दूसरे निशानों को हटाने और हल्का करने में भी फायदेमंद होते हैं।
टैनिंग रिमूव करता है
धूप के सम्पर्क में आने से स्किन टैन हो जाती है। ऐसे में टैनिंग से छुटाकारा पाने के लिए भी चंदन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। चंदन एक एंटी-टैनिंग एजेंट है, जो स्किन को साफ करने में मदद करता है।
हल्दी, कपूर के साथ फेसपैक
हल्दी और कपूर के साथ चंदन किसी भी तरह के दाग-धब्बों को रोकने में कारगर है और ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। कपूर और हल्दी दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
कैसे बनाएं
एक चम्मच चंदन पाउडर लें। एक चम्मच हल्दी पाउडर लें। थोड़ा-सा कपूर पाउडर लें। पेस्ट बनाने के लिए सभी चीजों को थोड़े से पानी के साथ मिलाएं। इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
टमाटर, मुल्तानी मिट्टी के साथ फेसपैक
यदि आप कुछ ऐसा चाहते हैं जो रोजमर्रा की धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन से छुटकारा दिला सके, तो यह फेस पैक कारगर है। यह यह फेसपैक व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स पर काम करता है और नेचुरल ग्लो देता है।
कैसे बनाएं
आधा चम्मच चंदन पाउडर लें। आधा चम्मच टमाटर का रस लें। आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। सभी चीजों को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें। 15 मिनट तक लगाने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।


Tags: