समोसा चाट,मिनटों में करें तैयार

Update: 2023-06-15 15:58 GMT
आवश्यक सामग्री
- समोसे 8
- छोले
- इमली की चटनी / मीठी चटनी
- खट्टी चटनी/ हरी धनिया की चटनी
- फिटा हुआ दही
- लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- नमक ¼ छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
- भुजिया/ महीन सेव 4 बड़ा चम्मच
- कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
- एक सर्विंग में एक चमचा छोले लें।
- समोसे को चार टुकड़ों में तोड़े। छोले के ऊपर दो समोसे तोड़कर रखें। अब समोसे की ऊपर लगभग 2 बड़ा चम्मच फिटा हुआ दही,1 बड़ा चम्मच मीठी चटनी और स्वादानुसार खट्टी धनिया की चटनी डालें।
- अब समोसा चाट पर जरा सा नमक, लाल मिर्च, और भुना जीरा पाउडर छिड़कें।
- समोसा चाट के ऊपर भुजिया या फिर सेव बुरकें।
- अब इसके ऊपर डालें कटा हरा धनिया।
- स्वादिष्ट समोसा चाट अब तैयार है परोसने के लिए।
Tags:    

Similar News

-->