Saffron Pistachio Shake:शरीर को ठंडक पहुंचाकर देता है राहत

Update: 2025-09-28 05:13 GMT
Saffron Pistachio Shake:आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर पिस्ता शेक। यह आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल करेगा। इसका टेस्ट खास होता है और जो भी इसे एक बार पी लेता है वो इसे कभी नहीं भूलता। उसका मन बार-बार इसके लिए ललचाता है। बच्चे हो या बड़े यह सबके अनुकूल है और उम्मीदों पर खरा उतरता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इसे आसानी से बना लें।
सामग्री (Ingredients)
दूध (फुल क्रीम) - 2 ग्लास
पिस्ता - 10
बादाम - 10
केसर की पत्तियां - 4-5
हरी इलायची के दाने पीसे हुए - 3
चीनी - 4 चम्मच
बर्फ के टुकड़े - 4
सजावट के लिए 4-5 केसर के धागे
बारीक कटे बादाम - 1 बड़ा चम्मच
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध निकालकर उसमें पिस्ता डालकर लगभग 6 से 7 घंटे के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद पिस्ते वाले दूध में केसर मिलाकर उसे थोड़ा सा गरम कर लें।
- अब एक मिक्सर में केसर और पिस्ते वाले दूध में बादाम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद केसर पिस्ता शेक के मिश्रण को सर्विंग ग्लास में निकालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब तैयार केसर पिस्ता शेक को एक ग्लास में निकालकर आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Tags:    

Similar News