Sabudana Papad Recipe: ऐसे बनाएं साबूदाना पापड़

Update: 2025-02-18 02:49 GMT
Sabudana Papad Recipe: आज हम आपको एक ऐसे पापड़ की रेसिपी बताएंगे, जिसका सेवन व्रत में भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं साबूदाना पापड़ की, जिसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको भी साबूदाना पापड़ बनाने की आसान विधि बताते हैं, ताकि आप इसका सेवन महाशिवरात्रि के व्रत में भी कर सकते हैं।
फलाहारी साबूदाना पापड़ बनाने का सामान
साबूदाना – 1 कप
पानी – 4 कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1 छोटा चम्मच
फलाहारी साबुदाना पापड़ बनाना काफी आसान है।
इसके लिए सबसे पहले रातभर के लिए साबुदाना भिगोकर रख दें।
पापड़ बनाने में मीडियम साइज के साबूदाना का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
ध्यान दें कि ये साबूदाना पूरी तरह के नरम होकर फूल जाना चाहिए।
जब ये पूरी तरह से फूल जाए तो एक बड़े से भगोने में 4 कप पानी उबालें।
पानी साबूदाना का चार गुना होना चाहिए।
जब पानी उबलने लगे, तो उसमें भीगे हुए साबूदाने को डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
इस मिश्रण को आपको लगातार चलाना है, यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो ये नीचे लगने लगेगा।
जब साबूदाना पारदर्शी दिखने लगे और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें सेंधा नमक और जीरा डाल दें।
इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
अब इसे हल्का ठंडा और गाढ़ा होने दें, ताकि पापड़ सही से डाले जा सकें।
तब तक एक प्लास्टिक की शीट को धूप में बिछाएं और उस पर हल्का सा घी लगा दें।
इसके बाद एक चम्मच की मदद से मिश्रण को छोटे-छोटे गोल आकार में फैला दें।
ये पापड़ ज्यादा मोटे न हों, वरना वो जल्दी नहीं सूखेंगे।
2 से 3 दिन इसे अच्छे से तेज धूप लगाएं और फिर स्टोर करके रख लें।
जब भी खाने का मन करे तो गर्म घी या तेल में तल लें।
अगर आप भी व्रत के दौरान कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो घर पर बने साबूदाने के पापड़ जरूर ट्राई करें।
Tags:    

Similar News