वास्तु शास्त्र में वर्णित मान्यता मिट्टी से बनी ये चीजें चमका सकती हैं आपकी किस्मत जानिए

पहले के समय में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। लोग खाना खाने से लेकर पानी पीने तक सभी मिट्टी के बर्तन का ही प्रयोग करते थे।

Update: 2021-11-19 11:03 GMT

वास्तु शास्त्र में वर्णित मान्यता मिट्टी से बनी ये चीजें चमका सकती हैं आपकी किस्मत जानिए  


जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  पहले के समय में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। लोग खाना खाने से लेकर पानी पीने तक सभी मिट्टी के बर्तन का ही प्रयोग करते थे। वर्तमान समय में मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु या प्लास्टिक से बने बर्तनों ने ले ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तनों का महत्व वास्तु शास्त्र तक में वर्णित है। वास्तु में मिट्टी से बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो आपका भाग्योदय कर सकती हैं। आज ही घर ले आएं मिट्टी से बनी ये चीजें-
1. मिट्टी का घड़ा- वर्तमान समय में मिट्टी के घड़े के जगह फ्रिज ने ले ली है। मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लाभकारी माना जाता है। इसी के साथ मिट्टी का घड़ा आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि घड़े में हमेशा पानी भरा रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से नेगेटिविटी का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
2. मिट्टी से बनी प्रतिमाएं-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में इस दिशा में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में सजावट के लिए मिट्टी की बनी कलाकृतियां रखी जा सकती हैं। कहा जाता है कि घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखनी चाहिए।
चन्द्र ग्रहण आज, चंद्रमा से प्रभावित होने वाले जातक बरतें ये सावधानी
3. मिट्टी के दीपक- आमतौर पर लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।


Tags:    

Similar News

-->