Recipe: सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने और लंबे समय तक पेट भरा रहने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कम कैलोरी इसे वेट लॉस के लिए आदर्श बनाते हैं। अच्छी बात यह है कि सेब से कई तरह की टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फाइबर-रिच सेब की रेसिपीज के बारे में।
एप्पल ओट्स पोरीज:
ओट्स को दूध या प्लांट-बेस्ड मिल्क में पकाएं। इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाएं। यह पोरीज न सिर्फ पेट के लिए हल्की होती है, बल्कि लंबे समय तक एनर्जी भी देती है और भूख को कंट्रोल में रखती है।
एप्पल स्मूदी बाउल:
सेब, केला, ग्रीक योगर्ट और चिया सीड्स को ब्लेंड करके एक गाढ़ी स्मूदी तैयार करें। ऊपर से कटे हुए फल, ग्रेनोला और नट्स डालें। यह स्मूदी बाउल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है।
ब्राउन ब्रेड को हल्का टोस्ट करें और उस पर पीनट बटर लगाएं। इसके ऊपर सेब के पतले स्लाइस रखें और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर या शहद छिड़क दें। यह ब्रेकफास्ट जल्दी तैयार होने वाला और बेहद फायदेमंद ऑप्शन है।