Recipe: ककड़ी की मसालेदार तीखी सब्जी, खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Update: 2025-06-11 00:53 GMT
Recipe: इसका स्वाद भी खीरे से मिलता जुलता होता है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में डिहाइड्रेशन से राहत, वजन घटाने में मदद, शरीर को ठंडा रखना, कोलेस्ट्रॉल कम करना, पाचन में सुधार करती है। ककड़ी को सलाद में या सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता। अगर आपको सलाद में ककड़ी नहीं खानी और खाने में कोई नई सब्जी खानी है तो इसकी मसालेदार तीखी सब्जी
ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए:
6 ककड़ी
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1 कप दही
4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1/2 छोटा चम्मच सरसों और जीरा
5-6 लहसुन की कलियां, कुचली हुई
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
कुछ धनिया पत्ते
कुटी हुई कसूरी मेथी
ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए ककड़ को अच्छी तरह से धोकर गोल या छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर प्याज को भी बारीक काट लें और लहसुन की कलियों को कूट लें या फिर बारीक काट लें। इसी के साथ हरी मिर्च को भी काट कर अलग रख लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें कटा हुआ खीरा डालकर भूनें। फिर नमक, हल्दी डालें और खीरे को अच्छे से भून लें और अलग रख दें।अब एक कटोरे में दही डालें और मसाले डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर पैन में जीरा, सरसों और कुचला हुआ लहसुन डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से भूनें और कटा हुआ प्याज डालें। अब प्याज के सुनहरा होने पर दही के मिक्स को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो तले हुए खीरे डालकर मिलाएं। अब इसमें आधा गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक अच्छे से पकाएं। फिर कसूरी मेथी, धनिया पत्ता डालकर मिला लें और रोटी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News