Recipe of Mint Mojito: कुछ ठंडा पीने का मन हो तो चुटकियों में तैयार करें ये ड्रिंक, पीते ही तरोताजा महसूस करेंगे
Recipe of Mint Mojito: यदि आप भी कुछ अलग रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं तो अपने घर पर ही कैफे जैसा मिंट मोइतो तैयार करें। मिंट मोइतो तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने लिए मिंट मोइतो तैयार कर सकते हैं।
15–20 पुदीने की पत्तियां
1 नींबू (कटे हुए टुकड़ों में)
2 चम्मच पिसी हुई चीनी
बर्फ के टुकड़े
1 कप सोडा या स्प्राइट
1/2 कप पानी
काला नमक
विधि:
मिंट मोइतो बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो एक गिलास या मिक्सिंग जार में नींबू के टुकड़े, पुदीना पत्तियां और पिसी चीनी डालनी है।
इसके बाद मडलर से हल्के से मसलें ताकि नींबू का रस और पुदीना की पत्तियां आपस में मिक्स हो जाएं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद अब इसमें भरपूर बर्फ डालें।
बर्फ डालने के बाद इसके ऊपर से सोडा डालें। सबसे आखिर में इसमें थोड़ा काला नमक छिड़कें। अब चम्मच से इसे मिक्स करें। इसके बाद इसे सर्विंग गिलास में डालें और फिर इसे पुदीना की पत्ती और नींबू स्लाइस से गार्निश करें। इसे मेहमानों को सर्व करके आप उनका दिल जीत सकती हैं।
यदि आप कैफे जैसा मोइतो बनाना चाहते हैं तो पहले से मिक्स किया हुआ मोइतो 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। इससे ये खुद ही ठंडा हो जाएगा और आपको इसमें ज्यादा बर्फ डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा यदि आप चीनी डालना नहीं चाहते हैं तो सोडा की बजाय आप स्प्राइट इस्तेमाल करें, इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।