Recipe: गर्मियों में आम से बनाएं ये स्वादिष्ट और आसान डेजर्ट

Update: 2025-04-19 05:47 GMT
Recipe: गर्मियों में कुछ ठंडा-ठंडा और मीठा खाने का मन करता है . ऐसे में आम से बने डेजर्ट दिल को भी ठंडक देते हैं और स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे टेस्टी और आसान डेजर्ट, जो आम के स्वाद को और भी खास बना देंगे। चाहे घर में मेहमान आए हों, बच्चों को कुछ खास खिलाना हो या सिर्फ खुद को मीठे से खुश करना हो ये रेसिपीज हर मौके पर फिट बैठती हैं|
आम का श्रीखंड:
आम का श्रीखंड काफी टेस्टी होता है और ये दिखने में बहुत रॉयल लगता है. लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर पानी निकाल लें. उसमें आम का पल्प और शहद/चीनी मिलाएं. इसके बाद इलायची और केसर डालकर फेंट लें. बस तैयार है आपका मैंगो श्रीखंड. इसे ठंडा करके परोसें, ऊपर से आम के टुकड़े सजाएं|
मैंगो आइसक्रीम:
आइसक्रीम भी गर्मियों में खूब पसंद की जाती है. अगर आप मार्केट वाली आइसक्रीम नहीं खाना चाहते हैं तो इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं वो भी आम से. खास बात तो ये कि ये आइसक्रीम बिना मशीन के तैयार हो जाती है. इसके लिए आपको व्हिपिंग क्रीम को अच्छे से फेंट लेना है. उसमें आम का पल्प और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं. मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में भरें. 6-7 घंटे के लिए फ्रीजर में जमाएं. बिना मशीन के बनी क्रीमी आइसक्रीम तैयार है|
मैंगो हलवा:
अगर आपको किसी फेस्टिवल के लिए या गेस्ट के लिए हलवा बनाना है तो उसके लिए भी आम का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, आम का हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनने में बेहद आसान होता है. साथ ही ये एक रिच लुक भी देता है. आपको बस सूजी को घी में हल्का ब्राउन कर लेना है. अब उसमें आम पल्प, पानी/दूध और चीनी डालें. लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और गर्म गर्म या ठंडा करके सर्व करें|
कुल्फी तो गर्मियों में खूब पसंद की जाती है. कुल्फी को कई फ्लेवर में बनाया जाता है. इसे आप आम से भी बना सकते हैं जो बहुत आसान भी है. इसके लिए आपको बस दूध को गाढ़ा होने तक उबाल लेना है. उसमें कंडेन्स्ड मिल्क मिलाएं और ठंडा करें. इसके बाद आम का पल्प और इलायची डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इस पूरे मिक्सचर को मोल्ड में भरें, ड्राई फ्रूट्स डालें और 6-8 घंटे के लिए फ्रिज करें. बस इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें|
Tags:    

Similar News