Recipe: हर सब्ज़ी में प्याज का उपयोग आवश्यक नहीं होता, और कुछ सब्ज़ियों में प्याज डालना स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज़ से उचित नहीं माना जाता. आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्ज़ियों के बारे में, जिनमें प्याज डालने से बचना चाहिए|
लौकी :
लौकी हल्की और पचने में आसान सब्ज़ी है. इसमें प्याज डालने से इसका हल्का स्वाद दब जाता है और यह भारी लगने लगती है. आयुर्वेद में भी लौकी को साधारण मसालों के साथ पकाने की सलाह दी गई है|
तोरी:
तोरी एक शीतल प्रकृति की सब्ज़ी है. प्याज के साथ इसे पकाने से इसका डिटॉक्स असर कम हो सकता है और पाचन में परेशानी हो सकती है|
कद्दू की मिठास और शीतलता, प्याज के तीखेपन से बिगड़ सकती है. विशेष रूप से व्रत या उपवास में इसका सादा रूप अधिक उपयुक्त माना जाता है|
अरबी :
अरबी पहले से ही भारी सब्ज़ी मानी जाती है. यदि इसमें प्याज डाला जाए, तो यह और भी ज़्यादा भारी हो सकती है और गैस या अपच की समस्या को बढ़ा सकती है|