RECIPE : बनाइये टेस्टी और हेल्दी आसानी से दही पराठा

Update: 2024-07-18 07:52 GMT
RECIPE : पराठा की पहचान लजीज डिश DISH के रूप में बनी हुई है। ज्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते के रूप में पराठा खाया जाता है। पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं और इनकी ढेरों वैराइटी है। आज हम जिक्र कर रहे हैं दही पराठा का, जो टेस्टी TASTY होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसे ब्रेकफास्ट BREAKFAST में देने के साथ ही टिफिन TIFFIN में भी रखा जा सकता है। इसे तैयार करने में दही और पकी दाल का इस्तेमाल USE  किया जाता है। इसे खाकर सबका मन खुश हो जाएगा। आप भी अगर यह रेसिपी ट्राई RECIPE TRY करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि को फॉलो FOLLOW करें। इससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। चटनी के साथ इसका मजा लें।
सामग्री (Ingredients)
गेहूं आटा – 2 कटोरी
दही – 1 कप
बची हुई दाल – 1/2 कटोरी
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 3
अजवायन – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 कप
देसी घी – 1/2 कटोरी
हरा धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
पुदीना – 1 टेबल स्पून
तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लेकर उसे छान लें।
- इसके बाद आटे में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, 3-4 टी स्पून देसी घी और नमक डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- अब आटे में बारीक कटा पुदीना, धनिया पत्ती, दही और दाल को डालकर मिक्स करें और आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी मिक्स MIX कर सकते हैं। आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 10 मिनट बाद जब आटा सैट हो जाए तो उससे लोइयां बना लें। इस बीच एक नॉनस्टिक NONSTICK  पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी/तेल लगाकर चारों ओर फैलाएं। इस बीच एक लोई लेकर उसे पराठे के जैसा बेल लें।
- तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पराठा तवे पर सेकने के लिए डाल दें। कुछ देर तक पराठे को सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डाल दें और पराठा पलट दें।
- इसके बाद पराठे की ऊपरी सतह पर तेल लगाएं और सेकें। पराठे को दोनों ओर से पलट-पलटकर सेकें जिससे वह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए।
- इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से पराठे PARATHA तैयार कर लें।
Tags:    

Similar News

-->