Recipe: नाश्ते में बनाइए चना-कॉर्न सैंडविच, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स

Update: 2025-05-20 03:21 GMT
Recipe: सैंडविच में आप बहुत सारी चीजों को भरकर बना सकती हैं। जो आपको पसंद हो जैसे केवल चीज या केवल आलू। साथ ही कुछ लोग दही के साथ सब्जियों को मिक्स कर सैंडविच बनाते हैं। इसी तरह से आसान विधि से चना-कॉर्न सैंडविच भी बनकर तैयार हो जाता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं चना-कॉर्न सैंडविच बनाना। जो शाम के स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। तो अगली बार टी टाइम स्नैक्स में कुछ चटपटा बनाने का मन हो तो इस सैंडविच को जरूर ट्राई करें। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।
आइए जानें इसे बनाने के लिए किन सामग्री की आवश्यकता होगी।
चना-कॉर्न सैंडविच के लिए सब्जियां:
एक कटोरी चना, ब्रेड की स्लाइस, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, आधी कटोरी मटर, स्वीट कॉर्न, बारीक कटा हरा धनिया, मक्खन, नमक स्वादानुसार
पहले एक बर्तन में चने को धोकर पानी में रातभरक के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे प्रेशर कुकर में पानी डालकर सात से आठ सीटी में पका लें। जब ये चने पक जाएं तो इन्हे पानी से निकालकर रख लें। अब इस चने को मैश कर इसमें सारी चीजों को बारीक काटकर मिला लें।
Tags:    

Similar News