Recipe: स्वादिष्ट पकौड़ों के साथ लें बारिश के मौसम का मजा

Update: 2025-06-21 03:24 GMT
Recipe:  हम हर तरह के पकोड़े खाते है। और वह हमे स्वाद मे भी अच्छे लगते है, लेकिन आज हम आपको चावल के पकोड़े को बनाने के बारे मे बताएंगे|
सामग्री :
पके हुये चावल - 2 कप
नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस किया हुआ)
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां - कतरा हुआ 1 टेबल स्पून
बेसन - 1 कप नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि :
1. पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर मिला लीजिये
2. मिश्रण से एक नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर गोले बना कर चपटा कर लीजिये, गोल या ओवल
3. कैसा भी जैसा आप चाहें बना कर सारे गोले बना कर रख लीजिये।
4. बेसन को छान कर बर्तन में निकालिये, नमक, लालमिर्च और धनियां पाउडर डालिये, पानी की सहायता से पकोड़े के लिये मिश्रण तैयार कीजिये, इस मिश्रण को चमचे से 5-7 मिनिट खूब फैटिये।
6. एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेट कर गरम तेल में डालिये,
7. इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेट कर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये.
8. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये।
9. चावल के गरमा गरम पकोड़े हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये।
Tags:    

Similar News