आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदें

आंवले को सेहत के लिए सबसे लाभदायक चीजों में से एक माना जाता है। आयुर्वेद के दो सबसे प्रमुख ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में तो इसे ऊर्जादायक जड़ी-बूटी के रूप में वर्णित किया गया है।

Update: 2020-11-08 12:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आंवले को सेहत के लिए सबसे लाभदायक चीजों में से एक माना जाता है। आयुर्वेद के दो सबसे प्रमुख ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में तो इसे ऊर्जादायक जड़ी-बूटी के रूप में वर्णित किया गया है। भारत में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसने आंवले का नाम न सुना हो। घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और ये एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। यह डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आंवला बेहद ही फायदेमंद है। इसके अलावा इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने वाला भी माना जाता है। आइए जानते हैं आंवले के पांच बड़े फायदों के बारे में... 

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला रामबाण इलाज से कम नहीं है। दरअसल, यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। 

आंवला दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा काफी कम हो जाता है। दरअसल, उच्च कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी का प्रमुख कारण होता है। 

आंवला हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर माना जाता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि यह ऑस्टियोक्लास्ट को भी कम करता है। दरअसल, हड्डियों को कमजोर करने के लिए जो कोशिकाएं जिम्मेदार होती हैं, उन्हें ऑस्टियोक्लास्ट कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले का रस रोजाना पीने से जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति मिल सकती है। 

आंवला वजन घटाने में भी सहायक होता है। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करने में मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा यह शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाता है। 

आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होता है, इस कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली (रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर को रोग मुक्त रखने में सहायता मिलती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News

-->