Rakshabandhan: आज हम आपको काजू रबड़ी की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप रक्षाबंधन के दिन जरूर बना सकते हैं।
सामग्री :
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
काजू – 20-25 (बारीक कटे हुए या दरदरे पिसे हुए)
शक्कर – 3-4 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
केसर के धागे – 4 से 5
गुलाब जल – 1 टीस्पून (वैकल्पिक, खुशबू के लिए)
कटे हुए बादाम और पिस्ता – सजावट के लिए
विधि:लगे, तब उसे धीमी आंच पर पकाते रहें और लगातार चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे.
दूध को तब तक पकाएं जब तक वह लगभग आधा न रह जाए. यह रबड़ी की गाढ़ी बनावट के लिए जरूरी है.
अब इसमें कटे या दरदरे काजू डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि काजू थोड़ा नरम हो जाएं और दूध का स्वाद भी ले लें.
अब शक्कर डालें और उसके घुलने तक पकाएं. फिर इलायची पाउडर, (अगर डाल रहे हों तो) केसर के धागे और गुलाब जल भी मिला दें.
जब रबड़ी गाढ़ी हो जाए और सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए, तो आंच बंद कर दें. इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
ठंडी रबड़ी को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं.
चाहें तो काजू को पहले थोड़ा घी में भून लें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है.
रबड़ी को आप गरम या ठंडी, दोनों तरीकों से परोस सकती हैं, लेकिन त्योहारों पर ठंडी रबड़ी ज़्यादा पसंद की जाती है|