'क्विनोआ ओट्स बार', बनेगी बच्चों की पहली पसंद

Update: 2023-07-19 13:48 GMT
आज हम आपके लिए 'क्विनोआ ओट्स बार' की Recipe लेकर आए हैं। जो मीठे में बच्चों की पहली पसंद बनेगी और आपके मिठाई का काम भी करेगी। तो आइये जानते है 'क्विनोआ ओट्स बार' बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- एक कप क्विनोआ
- एक कप ओट्स
- आधा कप चिया सीड्स
- आधा कप अलसी
- आधा कप पीनट बटर
- आधा कप शहद
- एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- एक छोटा चम्मच वनिला एसेंस
- चुटकीभर नमक
- आधा कप चॉकलेट चिप्स
- आधा कप बेरीज (चाहें तो)
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर क्विनोआ और ओट्स को उबाल लें और आंच बंद कर दें।
- हल्का सॉफ्ट होते ही इन्हें धीमी आंच पर दूसरे तवे पर डालकर इनका पानी सुखा लें।
- अब दोबारा मीडियम आंच में एक और पैन में पीनट बटर और शहद डालकर पिघलाएं और क्विनोआ और ओट्स के अलावा सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद क्विनोआ और ओट्स का मिश्रण मिलाएं।
- एल्युमीनियम ट्रे पर मक्खन लगाकर इसे चिकना कर इस मिश्रण को डालें और ऊपर से एक प्लास्टिक शीट से ढक दें।
- ट्रे को रातभर के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद ट्रे निकालकर शीट हटाएं और चाकू की मदद से इसे मनचाहे शेप में काटें।
- तैयार है क्विनोआ बार।
Tags:    

Similar News

-->