Protein Breakfast: प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें

Update: 2024-07-24 04:30 GMT
Protein Breakfast: अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। ये आपको पूरे दिन ऊर्जा देता है। ऐसे में सुबह के वक्त प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खाना बहुत ही जरूरी होता है।आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद मिलती है। इससे आपको पूरे दिन कम खाने में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में आपको नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
ग्रीक योगर्ट
रेगुलर दही के मुकाबले ग्रीक योगर्ट अधिक प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके एक कप से 23 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसमें हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम और पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है।
चिया सीड पुडिंग
इसके लगभग 2 बड़े चम्मच में 5 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम फाइबर होता है। दूध के साथ इसकी पुडिंग खाकर आप पूरे दिन खुद को एनर्जी से भरा महसूस कर सकते हैं। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा।
वेजी फ्रिटाटा
6 ग्राम प्रोटीन के साथ, अंडे दिन की शुरुआत करने का एक स्मार्ट तरीका है। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढे़गा। इसे आप रोज भी खा सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->