नाश्ते में तैयार करें पनीर और शिमला मिर्च के पराठे, जानें बनाने की रेसिपी

नाश्ते में ज्यादातर घरो में पराठे खाए जाते हैं।

Update: 2021-03-02 11:25 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | नाश्ते में ज्यादातर घरो में पराठे खाए जाते हैं। इसके लिए लोग तरह तरह के पराठे बनाकर खाते हैं। वहीं आपने भी पनीर के पराठे भी बनाकर खाएं होगें। लेकिन आज हम आपको पनीर के पराठे कुछ अलग अंदाज में बनाना सिखाएंगे। आज हम आपके लिए पनीर और शिमला मिर्च के पराठे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप

पनीर (कद्दूकस किया हुआ) - 1 कप

शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1 कप

अजवाइन - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

घर पर एक बार जरूर ट्राई करें ये चिकन रोल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिक्स करें।

- इसके बाद अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदें।

- फिर एक बर्तन में पनीर, शिमला मिर्च, अजवाइन, नमक और गरम मसाला मिलाकर भरावन तैयार कर लें।

- इसके बाद अब आटे की लोइयां तोड़ें और पूरी जितना बेल लें।

- फिर इसमें एक चम्मच भरावन रखकर लोई को पैक कर दें और सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें।

- फिर मीडियम आंच पर तवा रखें और इस पर पराठा डालें।

- पराठे के दोनों तरफ तेल लगाकर इसे करारा होने तक सेंक लें।

आपका पनीर-शिमला मिर्च का पराठा तैयार है। इसे आप दही या आचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Tags:    

Similar News