मिनटों में इस तरह तैयार करें पोषक तत्वों से भरपूर पोहा

पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

Update: 2020-11-29 09:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पोहा खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

सामग्री:
पोहा- 2 कप
तेल- 2 बड़े चम्मच
प्याज- 1 (बारीक कटा)
हींग- चुटकीभर
राई- 1 चम्मच
हल्दी- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार

करी पत्ता- 10-12
लाल मिर्च- स्वादानुसार
फ्राई मूंगफली के दाने- 1/2 कप
आलू- 1/2 कप (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी)
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि:
1. सबसे पहले पोहे को 3-4 बार धोकर छन्नी में निकालें।
2. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज, हींग,
3. अब इसमें आलू डालकर पकाएं।
4. आलू पकने के बाद इसमें हल्दी, नमक, पोहा मिलाएं।
5. पोहा पकने के बाद इसमें मूंगफली के दाने डालकर मिलाएं।
6. अब सर्विंग प्लेट में पोहा डालकर हरी मिर्च, नींबू और धनिया से गार्निश करें।
7. लीजिए आपका पोहा बनकर तैयार है।




Tags:    

Similar News

-->