Potato Balls: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं ये क्रिस्पी पोटैटो बॉल्स

Update: 2025-07-02 09:39 GMT
Potato Balls: बारिश की ठंडी फुहारों के बीच या शाम की गरमागरम चाय के साथ खाने में इन बॉल्स का कुरकुरा स्वाद बेहद लजीज लगता है। यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम होते हैं, जो आपके परिवार को जरूर बेहद पसंद आएंगे। इसलिए इस बार आज हम आपको पकौड़ों के बारे में नहीं, बल्कि घर पर आलू बॉल्स बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
पोटैटो बॉल्स बनाने की सामग्री :
उबले हुए आलू – 2
ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
कॉर्नफ्लोर या मैदा – 1 बड़े चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च – 2 कटी हुई
धनिया पत्ता – 2 कलियां
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
तेल – आवश्यकतानुसार
मोजरेला चीज – 1 कप
पोटैटो बॉल्स बनाने की विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश करें.
अब मैश किए हुए आलू में हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
इसके बाद अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हर बॉल के अंदर मोजरेला चीज डालकर बंद कर दें.
अब एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें.
फिर हर बॉलस को पहले इस घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके बने हुए पोटैटो बॉल्स को डालकर इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
तैयार हुए गरमागरम पोटैटो बॉल्स को टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसें|
Tags:    

Similar News