मिनटों में तैयार होगी 'पोहा खीर', देगी हटकर स्वाद

Update: 2023-06-25 14:08 GMT
आवश्यक सामग्री :
- पोहा एक कप
- दूध ढाई कप
- कद्दूकस नारियल 2 बड़ा चम्मच
- गुड़ आधा कप
- इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
- काजू 12-15 गिरी
- किशमिश 8-10 नग
- घी 2 बड़ा चम्मच
- कड़ाही
बनाने की विधि :
- पोहा को दो बार साफ पानी से धो लें।
- फिर इसे पानी डालकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी निचोड़कर निकाल दें।
- इसके बाद कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच में गर्म होने के लिए रखें।
- घी में काजू और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इसमें नारियल डालें और फिर दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें गुड़ डालकर गलने तक पकाएं।
- जब गुड़ गल घुल जाए तो इसमें पोहा डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- फिर आंच बंद करके इसमें इलायची पाउडर छिड़क लें।
- तैयार है पोहा खीर।
Tags:    

Similar News

-->