पाइनेपल-खोया की सफेद बर्फी, बनती है बेहद स्वादिष्ट

Update: 2023-08-15 18:54 GMT
आज हम आपके लिए पाइनेपल-खोया की सफेद बर्फी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह बेहद ही स्वादिष्ट और मनभावन होती हैं। तो आइये जानते है पाइनेपल-खोया की सफेद बर्फी बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 1 बड़े साइज का पाइनापल गोल स्लाइस में कटा हुआ
- 1 कप ताजा खोया
- शक्कर आवश्यकता एवं स्वादानुसार
- पिसी इलायची
- 2-3 केसर के लच्छे
* बनाने की विधि :
- एक बर्तन में पाइनापल डालें, उसके ऊपर से शकर बुरकाएं।
- कुकर के तल में थोड़ा पानी रखें व पाइनापल के उस बर्तन को उसमें रख दें।
- अब 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में महीन पीसकर सूप बनाने की छलनी से छानकर पाइनापल का पल्प तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में पाइनापल का तैयार पल्प और शकर डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए गाढ़ा कर लें।
- दूसरी तरफ एक कड़ाही में मावा सेंक लें, फिर मावे को पाइनापल में मिक्स करके गाढ़ा होने तक सेंकें।
- ऊपर से पिसी इलायची और केसर के लच्छे डालें और हिलाएं।
- अब एक थाली में घी का हाथ लगाकर मिश्रण को फैलाएं।
- मिश्रण ठंडा होने पर मनचाहे आकार में बर्फी काट लें। अब एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
- तैयार स्वादिष्ट सफेद बर्फी का भगवान को प्रसाद चढ़ाएं।
Tags:    

Similar News

-->