परिणीति चोपड़ा बचपन में दिखती थीं बेहद क्यूज, देखें फोटोज

परिणीति चोपड़ा बचपन

Update: 2023-06-09 12:08 GMT
परिणीति चोपड़ा को आज हर कोई जानता है। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अपनी सगाई की वजह से चर्चा में है। ऐसे में लोग परिणीति और राघव के बारे में और जानना चाह रहे हैं। बता दें कि अब परिणीति चोपड़ा चाहे जितनी स्टाइलिश हो गई हो, बचपन में एक्ट्रेस बहुत क्यूट दिखती थी। इस आर्टिकल में हम आपके लिए परिणीति चोपड़ा की बचपन की फोटोज लेकर आए हैं।
जानें परिणीति चोपड़ा के बारे में
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला में हुआ था। एक्ट्रेस ने स्कूलिंग के बाद लंदन जाने का फैसला लिया था। परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है।
इसे भी पढ़ेंःParineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: सगाई के बाद परिणीति-राघव ने सबको कहा Thank You!
क्या आप बता पाएंगे इस एक्ट्रेस का नाम?
इस फोटो में नजर आ रही मासूम सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा है। यह तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर शेयर की थी। इस फोटो से आप बहन-भाई के खूबसूरत रिश्ते का अंदाजा लगा सकते हैं।
अपने पेरेंट्स जैसी दिखती हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा की बचपन की फोटोज देखें तो एक्ट्रेस कुछ-कुछ अपने पेरेंट्स जैसी दिखती हैं। एक दफा परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा था कि उन्हें अक्सर यही कहा जाता था कि वो अपने बिल्कुल अपने पापा जैसी दिखती हैं।
एक्ट्रेस के स्कूल प्ले की फोटो
इस फोटो में परिणीति चोपड़ा अपने क्लासमेट्स के साथ नजर आ रही हैं और ये फोटो उनके स्कूल प्ले की है। एक्ट्रेस काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
परिणीति के हैं 2 भाई
परिणीति चोपड़ा के 2 भाई हैं जिनका नाम सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा है।
इसे भी पढ़ेंःBollywood Marriages: परिणीति चोपड़ा ही नहीं, इन एक्ट्रेस ने भी थामा पॉलिटिशियन्स का हाथ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->